जामताड़ा, अप्रैल 28 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के कर्मचारियों में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। करीब 2000 कर्मचारियों ने पहले चरण की चुनाव ड्यूटी पूरी करने के तुरंत बाद दोबारा तैनाती के संदेश मिलने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। सोमवार को विरोध में चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस ने जीएम ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि हर चुनाव में एक ही समूह को बार-बार ड्यूटी दी जाती है, जिससे मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ रहा है। मामला तब गरमाया जब 26 अप्रैल की रात करीब 8 बजे कर्मचारियों को मैसेज के जरिए बंगाल चुनाव के दूसरे चरण 29 अप्रैल के लिए फिर से ड्यूटी पर बुलाया गया। निर्देश के मुताबिक उन्हें 28 अप्रैल सुबह 5 बजे असनसोल बस स्टैंड पर रिपोर्ट करना था। इस अचानक फैसले से कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.