नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने रेकी करने के बाद महज कुछ ही मिनट में सोसाइटियों और बाजारों के आसपास खड़े दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को शुक्रवार को पकड़ा। इनमें एक नाबालिग है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के छह दोपहिया वाहन बरामद किए। अन्य वाहनों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र से बाइक चोरी होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद एसीपी प्रवीण सिंह की अगुवाई में वारदात करने वाले गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। टीम में शामिल पुलिसकर्मी शुक्रवार को जब क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सोम बाजार कट के पास दो लोग किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश बना रहे हैं। उनके पास तमंचा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.