दोपहिया वाहन चुराने वाला गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
नोएडा, अगस्त 10 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। आरोपी चोरी की एक बाइक पर कार की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। पूछताछ में आरोपी ने नगर कोतवाली, नंदग्राम और दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। इनमें से दो बाइक के पहिये और अन्य पुर्जे वह कबाड़ियों को बेच चुका था। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर कोतवाली पुलिस रविवार देर रात रमतेराम रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देख उसने कुछ दूर पहले बाइक रोककर वापस मुड़ने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.