अल्मोड़ा, मार्च 25 -- अल्मोड़ा। पार्षदों और नगरवासियों ने मंगलवार को एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के साथ मुलाकात की। ज्ञापन सौंपकर नगर की बावनसीढ़ी से शिशु मंदिर स्कूल तक दोपहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। ताकि, संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। ज्ञापन में कहा है कि बावनसीढ़ी से शिशु मंदिर स्कूल तक सात विद्यालय हैं। इनमें जीवन धाम, विवेकानंद स्कूल, एडम्स, कुर्मांचल, सेंट एग्नस, बियरशिवा, गोपालधारा शामिल हैं। सुबह नौ बजे से शाम पांज बजे तक यहां से करीब 1500 बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। इसके अलावा मार्ग संकरा भी है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना का भय लगा रहता है। उन्होंने मार्ग में सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक दोपहिया वाहनों की आवाजाही में प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पार्षद अभिषेक जोशी, श्याम पाण्डे, संजय जोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.