बिजनौर, जनवरी 31 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन दिवस पर परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरित कर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। उन्होंने यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक माह का अभियान नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिम्मेदारी है। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया। चिकित्सा विभाग...