आजमगढ़, जून 14 -- मुबारकपुर/आजमगढ़। नगर के मुबारकपुर रोड स्थित रोडवेज चौराहे पर यातायात व्यवस्था को लेकर दोहरे मापदंड अपनाएं जाने का आरोप सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यातायात पुलिस द्वारा दुकानों के सामने खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों का तो लगातार चालान किया जा रहा है, लेकिन सड़क किनारे लगे ठेला-खोमचे और चौराहे पर खड़े ऑटो रिक्शाओं के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का आरोप है कि रोडवेज चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में ठेला-खोमचों तथा ऑटो रिक्शा के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, बावजूद यातायात पुलिस का ध्यान इन पर नहीं जाता, जबकि दुकानों के सामने खड़े वाहनों केचालान मनमाने तरीके से काटे जा रहे हैं। इससे वाहन स्वामियों और व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...