बक्सर, अप्रैल 23 -- युवा के लिए ----- चेतावनी 12 से तीन बजे के बीच शैक्षणिक कार्य पर पूरी तरह से रोक लगाई कक्षा शुरू होने से पहले 1 से 2 मिनट का वॉटर ब्रेक देना अनिवार्य बक्सर, हमारे संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए दोपहर 12 बजे के बाद कक्षा के संचालन पर पूरी तरह रोक है। लेकिन, कुछ निजी विद्यालय 12 बजे के बाद भी कक्षाओं के संचालन करने से बाज नहीं आ रहे है। इस पर प्रभारी डीईओ रजनीश उपाध्याय सख्त हो गए है। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि सरकारी व निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में दोपहर 12 बजे के बाद 8वीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक है। यह भी पढ़ें- स्कूलों में बजेगी पानी की घंटी, कमरों में ही होगी पढ़ाई बावजूद कुछ विद्यालयों के दोपहर बाद तक संचालित होने की सूचना प्राप्त हो रही है। ...