नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- डीटीसी बस में यात्रियों को मिलेगा ठंगा पानी, लगाए जाएंगे कोल्ड बॉक्सनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसके तहत दिल्ली में श्रमिकों को दोपहर एक से चार बजे तक आराम करने की सुविधा मिलेगी। इस अवधि में वह काम नहीं करेंगे और इसके लिए उनके पैसे भी नहीं कटेंगे। उनके लिए पीने के ठंडे पानी और आराम के लिए छांव का बंदोबस्त करना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों एवं विभाग भी गर्मी को लेकर विशेष रूप से तैयार हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 1-4 बजे मजदूर नहीं करेंगे काम, फिर भी मिलेगी दिहाड़ी; छांव-पानी का खास इंतजाम मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रालयों एवं विभागों को लगातार बढ़ रही...