कोडरमा, जून 27 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधिमुहर्रम जुलूस को लेकर झुमरी तिलैया शहर समेत विभिन्न प्रखंडों में भी घंटों बिजली कटी रही। झुमरी तिलैया शहर समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर दो बजे से बिजली काटी गई, जो देर रात जाकर बहाल हो सकी। इस दौरान गर्मी और उमस से लाखों लोग बेहाल रहे।इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन के आदेश पर बिजली काटी गई है। कब तक बिजली बहाल होगी, इस पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जब आदेश देगा, बिजली बहाल कर दी जायेगी। बिजली नहीं काटने के संबंध में हाई कोर्ट के आदेश हवाला दिये जाने पर उन्होंने बताया कि यह आदेश वहां लागू है, जहां निर्धारित हाईट में झंडा (निशान) निकाले जाने हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News मंझौल में सत्यारा चौक पर हुआ ताजिया ...