बाराबंकी, मार्च 8 -- बाराबंकी। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। तापमान में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर में तेज धूप से लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। मौसम में तेजी से बदलाव हो रही है। मार्च के पहले सप्ताह में ही मई जैसी तपिश देखने को मिल रही है। जिससे लोग धूप से बचते दिखाई देने लगे हैं। महिलाओं ने अभी से स्टॉल का सहारा लेना शुरू कर दिया है। तापमान में भी दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो ड्रिग्री सेल्सियस व तो न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...