दोपहर में हुई हल्की बारिश, उमस से मिली राहत
भागलपुर, अगस्त 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के आसमान में शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। दोपहर एक बजे तक उमस से लोग बेहाल रहे। इसके बाद शहर समेत जिले के अन्य जगहों पर बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 व न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 79 प्रतिशत रही। औसत 4.2 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्व दिशा से हवा चलती रही।भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23-26 अगस्त के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में अगले चार दिनों तक गर्मी के बीच हल्की बारिश की संभावना अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री व न्यूनतम तापमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.