दोपहर में हुई बारिश, फिर निकली धूप, उमस ने बढ़ाई परेशानी
लखीसराय, जून 17 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में मानसून की सुस्त रफ्तार और लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने आमजन के साथ-साथ किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। बुधवार को भी सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान रहे। हवा नहीं चलने से वातावरण में उमस बढ़ गई, जिससे लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से ही सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखने को मिली। कड़ी धूप और गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- दोपहर में हुई बारिश, फिर निकली धूप, उमस ने बढ़ाई परेशानीबारिश और उसका प्रभाव दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब सवा घंटे तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ समय के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन यह राहत अधिक देर तक नहीं टिक सकी। बारिश रुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.