दोपहर में स्कूल छूटते ही कई सड़कों पर थम जा रहा ट्रैफिक
लखनऊ, मई 4 -- दोपहर बाद स्कूलों की छुट्टी के साथ ही हजरतगंज में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पीछे से लेकर राणा प्रताप मार्ग पर किसी भी ओर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। निर्देश देने वाले कमिश्नर से लेकर डीएम तक बदलते रहे लेकिन स्थिति जस की तस है। वर्ष 2015 में तत्कालीन जिलाधिकारी राज शेखर ने इस व्यवस्था में सुधार की कवायद शुरू की थी, फिर उनका तबादला हो गया। इसके बाद जीएस प्रियदर्शी, अभिषेक प्रकाश, सूर्यपाल गंगवार ने भी जिलाधिकारी रहते हुए अपने स्तर से प्रयास किए। स्कूलों के साथ बैठकें कीं। वर्ष 2022 से 2024 तक तत्कालीन कमश्निर रोशन जैकब ने स्कूलों के साथ न केवल बैठकें कीं बल्कि मौके पर निरीक्षण किया। जो भी व्यवस्थाएं बनाई गईं वे कुछ दिन में ध्वस्त हो गईं। स्थिति यह है कि सड़कें चौड़ी हैं और बीच डिवाइडर भी हैं। ट्रैफिक कर्मी बाइक से गश्त कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.