गिरडीह, अप्रैल 28 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी और हिट वेव का असर लगातार गहराता जा रहा है। सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरू हो जाता है, जो दोपहर तक और भी खतरनाक रूप ले लेता है। स्थिति यह हो गई है कि दोपहर के समय सड़कों, चौक-चौराहों और गलियों में सन्नाटा पसर जाता है। आम दिनों में चहल-पहल रहने वाले बाजार भी सूने नजर आ रहे हैं और कई दुकानदार दोपहर में दुकानें बंद रखने को मजबूर हैं। भारी लग्न के बाद भी भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर: 42 डिग्री पार, अस्पतालों में बढ़ी बीमार बच्चों की भीड़ शादी-विवाह जैसे आयोजनों में जहां पहले भीड़-भाड़ और उत्साह देखा जाता था, वहीं अब गर्मी के कारण लोगों की उपस्थिति सीमित हो गई है। पानी की बढ़ती मांग के चलते कई जग...