दोपहर में शेयर खरीदने का कहते, अगले दिन सुबह उसे बिकवा देते; रायपुर में कारोबारी से 96 लाख की ठगी
रायपुर, सितम्बर 12 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक प्रॉपर्टी कारोबारी से करीब 96 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी रील देखने के बाद वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा और फिर निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई। पीड़ित की पहचान शंकर नगर निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी विशाल बरड़िया के रूप में हुई है, जिन्होंने खम्हारडीह थाने को दी अपनी शिकायत में बताया कि आठ अगस्त को उन्हें एक महिला के नाम से संचालित मोबाइल नंबर के जरिए 'GL 632-NAM एलीट कनेक्ट प्लेटफॉर्म' नामक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। आरोपियों ने इसे नुवामा ट्रेडिंग एंड एसेट मैनेजमेंट कंपनी का प्लेटफॉर्म बताया, जबकि ग्रुप एडमिन खुद को प्रोफेसर बताता था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.