दोपहर में लू की मार, शाम को सड़कें गुलजार
मऊ, मई 17 -- मऊ, संवाददाता। शहर के भीटी रोड पर एक ही जगह रविवार को अलग-अलग समय पर दो तस्वीरें सामने आईं। दिन में करीब डेढ़ बजे सड़क पर सन्नाटा पसरा था। इक्का-दुक्का लोग ही आते-जाते दिखे। वहीं, चार घंटे बाद करीब साढ़े पांच बजे वही जगह पूरी तरह गुलजार हो गई थी। सूरज की तपिश कम होने के साथ ही रौनक और भी बढ़ती जा रही थी। करीब-करीब पूरे शहर-बाजार का नजारा इसके जैसा ही था। चिलचिलाती धूप की तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन के दस बजे से तेज धूप और लू का कहर शाम पांच बजे तक जारी रह रहा है। गर्मी के साथ शरीर झुलसाने वाली धूप से लोग बेहाल हैं। लोग दिन भर घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। बेतहाशा पड़ रही गर्मी के चलते दोपहर में शहर की मंडियों और विभिन्न सड़कें, जो हमेशा वाहनों एवं लोगों के आवाजाही से गुलजार रहती थी, सूनी पड़ जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.