कटिहार, अप्रैल 27 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को दोपहर बाद राहत मिली, जब तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 12 बजे दिन में अचानक तेज रफ्तार से पुरवा हवा चलने लगी और देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में मौसम पूरी तरह बदल गया और लगभग आधे घंटे तक गरज के साथ तेज बारिश हुई। बारिश ने तपिश से परेशान लोगों को राहत दी। बादल इस कदर शहर को घेर लिया कि सड़क से लेकर घर तक लोगों को बिजली लाइट जलानी पड़ी। यह भी पढ़ें- आंधी व ओलावृष्टि से आम-लीची को क्षति सड़कों पर वाहनों को भी लाइट जलाकर चलनी पड़ी। कई जगहों पर सवारी गाड़ी खड़ी हो गयी।रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.