हाथरस, अप्रैल 17 -- हाथरस। मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। बीते दिनों मौसम में जिस तरह से गर्मी से राहत थी। वहीं अब पारा निरंतर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में गर्म हवाएं सताती दिखाई दी। इसके चलते स्कूली बच्चे खासे परेशान दिखाई दिए। हाथरस में शुक्रवार का का दिन खासा गर्म रहा। सुबह से ही धूप में तल्खी ने मौसम के गर्म होने का अहसास करा दिया। दोपहर होते-होते तो गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगे। इसके चलते स्कूली छात्र-छात्राएं खासे परेशान दिखाई दिए। स्कूल से लौटते वक्त छात्राएं धूप से बचाव के लिए चुनरी का सहारा लेते हुए दिखाई दीं तो छोटे बच्चे भी परेशान दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- गर्मी का बढ़ता गया पारा, अंगौछा और छाता ही अब सहारा वहीं दोपहर में स्कूली वाहन से घर लौट रहे बच्चे भी परेशान दिखाई दिए। क्ष...