दोपहर में फाल्ट-मरम्मत, शाम को तेज हवा ले उड़ी बिजली
मेरठ, मई 30 -- भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग एवं मौसम बिगड़ते ही तेज हवाओं के साथ शहर की बिजली गुल हो रही है। शहर के किसी इलाके में मरम्मत कार्यों के लिए शटडाउन तो किसी में फाल्ट के कारण बिजली गुल होने के साथ पानी संकट से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी बिजली की आंख मिचौली एवं अघोषित कटौती के कारण लोगों में आक्रोश है। घंटाघर क्षेत्र के इलाकों में हर आधा घंटा-एक घंटे के अंतराल पर बिजली की ट्रिपिंग ने दिनभर लोगों को परेशान किया। दूसरी ओर, देहात क्षेत्र में मवाना और सरधना में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। जो देर शाम तक बाधित थी। रामलीला ग्राउंड बिजलीघर से जुड़े ब्रहमपुरी के बिशन चौक स्थित दो ट्रांसफॉर्मरों पर कार्य कराया गया। इसके लिए शटडाउन लिया गया था। करीब दो घंटे बिजली आपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.