जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड में मंगलवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। सुबह से घना कोहरा छाया हुआ था। दिन ढलने के बाद करीब 10 बजे सूर्य देव के दर्शन हुए। इसके बाद धूप खिल गया। धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिली लोग घरों से निकलकर धूप सेवन के लिए बाहर निकले। अस्पताल में रोगी एवं परिजन लोग बाड से बाहर निकलकर धूप सेकते नजर आए। पिछले तीन-चार दिनों से कुहासा और ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। हालांकि मंगलवार सुबह भी कड़ाके की ठंड थी सुबह में तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है। फोटो- 23 दिसंबर जेहाना- 18 कैप्शन- मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में मंगलवार की दोपहर के बाद निकली हल्की धूप में शरीर गर्म करते मरीज के परिजन।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.