दोपहर में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश
आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। शनिवार को भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर करीब दो बजे तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। इसके बाद फिर उमस बढ़ गई। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। बीच-बीच में तेज धूप भी हो जा रही थी। उमस और गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर डेढ़ बजे के बाद बादलों ने पूरी तरह से आसमान को ढक लिया। दोपहर दो बजे के आसपास तेज हवा चलने लगी। चारों तरफ धूल का गुबार नजर आने लगा। दुकानों और मकानों पर धूल पहुंच गई। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद भी गर्मी से नहीं मिली राहत करीब 15 मिनट तक हवा का असर रहा। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद फिर मौसम बदल गया और उमस बढ़ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.