दोपहर में तेज आंधी के साथ शहर की बिजली हो गई गुल
भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। गुरुवार दोपहर में आई तेज आंधी और बारिश के दौरान पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। दरअसल जितने ग्रिड से शहर के पावर सबस्टेशनों को बिजली आपूर्ति की जाती है उन सभी जगहों से एहतियातन आपूर्ति बंद कर दी गई। आंधी बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई तो नाथनगर के भुआलपुर 33 केवी फीडर ब्रेकडाउन मिला जिसे तुरंत ठीक कराया गया। इधर शहरी क्षेत्र में कई सबस्टेशनों के 11 केवी और एलटी लाइन में फॉल्ट आने के कारण ग्रिड से आपूर्ति बहाल होने के बाद भी आपूर्ति बाधित रही। हालांकि कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि आंधी रुकने के बाद ट्रायल लेने के साथ ही उन सभी 11 केवी लाइन में पेट्रोलिंग करायी गई जिसकी आपूर्ति बाधित थी। फॉल्ट ठीक कराने के साथ ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। क्योंकि सबौर ग्रिड से आने वाली सभी 33 केव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.