दोपहर में ट्रैफिक सिग्नल फ्री रहेंगे चौराहे
बांदा, मई 22 -- बांदा। संवाददाता जनपद का तापमान देशभर में सबसे ज्यादा है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से आमजन को राहत दिलाने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अपर पुलिस अधीक्षक डा. शिवराज प्रजापति ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को छाते और स्कार्फ उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं राहगीरों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए प्रमुख चौराहों और तिराहों पर अस्थायी शेल्टर बनाए गए हैं, ताकि लोग तेज धूप से राहत पा सकें। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय लोगों को रेड लाइट पर अधिक देर तक खड़ा न रहना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक सिग्नलों को अस्थायी रूप से 'फ्री फ्लो' मोड पर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- गर्मी और का कहर... ट्रैफिक सिग्नल 'फ्री फ्लो' रहें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.