कोडरमा, अप्रैल 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा का पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। ऐसे में स्कूल से दोपहर में घर आनेवाले बच्चे तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। सरकार के आदेश पर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों ने अपनी मर्जी से छुट्टी का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया है। ऐसे में स्कूल से 12 बजे निकलने के बाद बच्चों को घर पहुंचने में एक या डेढ़ तक बज जा रहा है। ऐसे में बीच दुपहरी के कारण बच्चे तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों ने जिले के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें जिले के परिजनों का कहना है कि स्कूलों की ओर से छुट्टी का जो समय निर्धारण किया गया है, वह बिल्कुल गलत है। गर्मी के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है, वही...