रुडकी, फरवरी 19 -- रुड़की में मौसम अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन के समय तेज धूप और गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह-शाम ठंड अभी भी बनी हुई है। बुधवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम में ठंडक बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मौसम में बदल गया। तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे सुबह हल्की नमी और ठंडक महसूस हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.