दोपहर में कैब का किराया दोगुना, मनमानी करते चालक
लखनऊ, मई 24 -- भीषण गर्मी और लू का मनमाना फायदा ऐप आधारित टैक्सी कंपनियां और उनके चालक उठा रहे हैं। ऐप से बाइक या टैक्सी की बुकिंग के दौरान मनमानी वसूली की जा रही है। सुबह जिन रूटों पर 70 से 80 रुपये तक किराया रहता है, वहीं दोपहर में यही किराया बढ़कर 140 से 150 रुपये तक पहुंच जा रहा है। यात्री अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़े हुए किराए के बावजूद लंबे समय तक राइड कन्फर्म नहीं हो रही। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटी दूरी तय करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बड़ी संख्या में बाइक टैक्सी चालक दोपहर में राइड लेने से बच रहे हैं। इससे मांग बढ़ने पर किराए में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ते किराए पर निगरानी की मांग की है। इस संबंध में कैब टैक्सी के अस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.