बोकारो, मार्च 22 -- बोकारो। शनिवार को दोपहर बाद हुई दो घंटे की हल्की बारिश से शहर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश की वजह से सेक्टर 4 सिटी सेंटर व आस-पास के कई स्थानों पर पानी भर गया। जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिटी सेंटर के मध्य पार्किंग क्षेत्र में कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। जिसमें बारिश के बाद पानी भर गया। अचानक हुई बारिश की वजह से जिले के अधिकतम तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में आई गिरवाट से मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनो के दौरान अधिकतम तामपन में लगातार बढ़ोतरी होगी। जिसके बाद लोगो को बदलते तापमान से राहत मिल सकेगी। मालूम हो कि सिटी सेंटर की सड़कें एक वर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.