मधुबनी, जनवरी 11 -- मधुबनी। दोपहर बाद शनिवार को धूप निकली लेकिन लोगों को कनकनी से राहत नहीं मिली। सुबह में स्कूल जानेवाले बच्चे, शिक्षक एवं विभिन्न कार्यालयों के कर्मियों को कनकनी से बहुत परेशानी हुई। ठंड में भी स्कूलों का समय नहीं बदले जाने से बच्चों एवं उनके अभिभावकों को परेशानी हो रही है। वैसे दोपहर बाद धूप निकलने पर लोग घरों एवं कार्यालयों से बाहर निकले। सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई। बाजार में रौनक आ गई। बच्चे खेल कूद को बाहर निकले। बच्चों और बुजुर्गो को सबसे अधिक राहत मिली। कार्यालयों से लोग बाहर निकल कर धूप का आनंद लेने बाहर निकले। कड़ाके की ठंड के बीच धूप ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। वैसे शाम होते ही ठंड बढ़ गई। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी। ठंड से बचने को लोगों ने अलाव जलाया। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा चलने के कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.