बोकारो, अप्रैल 7 -- शहर में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब तीन बजे शुरू हुई बारिश लगभग आधे घंटे तक जारी रही, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और कुछ स्थानों पर टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। बारिश के दौरान आसमान में काले बादल छा गए व दिन में ही शाम जैसा माहौल बन गया। लोग जहां-तहां बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बाजार व सड़कों पर अचानक सन्नाटा पसर गया। हालांकि, बारिश थमने के बाद मौसम साफ हो गया और कुछ ही देर में धूप भी निकल आई।बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। साफ मौसम के कारण दिन खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.