दोपहर बाद झमाझम बारिश होते ही खिल उठे सबके चेहरे
जौनपुर, जुलाई 6 -- जौनपुर, संवाददाता। दोपहर बाद रविवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों सहित आमजन के चेहरे खिल गए। करीब एक बजे पहले आंधी की तरह हवा चली फिर बारिश शुरू हो गई। हल्की बारिश शाम तक रुक रुक कर होती रही। इस बारिश से लाभ ही लाभ मिला है। धान की नर्सरी, चारा और सब्जी की फसल खुशहाल हो गई है। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। भयंकर गर्मी व उमस झेल रहे लोगों को बस बारिश का इंतजार था। बारिश होने से हरे चारे की फसल, सब्जी तथा धान की नर्सरी को लाभ मिला है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बगहा में झमाझम बारिश गर्मी व उमस से मिली राहत इस बारिश से हर तरह का लाभ है। खेतों में पानी लग जाने से किसान धान की रोपाई आसानी से करने लगेंगे। खेतों की जुताई करके रोपाई की तैयारी में भी सहूलियत मिली है। बारिश का पानी पाकर धान के नर्सरी की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.