धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में बुधवार की दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। देखते-ही-देखते आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया, जिससे दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। साथ ही तेज हवाएं चलने से कई जगहों पर पेड़ की डाली टूटकर सड़क पर गिर गई। वहीं बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रही, जबकि कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई निचले क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ और लोगों को आने-जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बाजारों में भीड़ कम रही और लोग जल्द घर लौटने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार 22 मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.