हरिद्वार, जुलाई 17 -- धर्मनगरी में शुक्रवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए, लेकिन इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। दिनभर तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों को परेशान किया। दोपहर को 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तामपान दर्ज किया गया। दोपहर बाद बादल छाने से बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा नहीं होने से गर्मी का असर बना रहा। शाम तक उमस के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे। दिनभर बाजारों, मुख्य मार्गों और घाटों पर आने जाने वाले लोगों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा में नमी अधिक होने से उमस महसूस हुई और लोग ठंडी जगहों व पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। यह भी पढ़ें- Almora News: दिन भर छाए रहे बादल, उमस बढ़ी रात में भी मौसम में खास बदलाव नहीं आया और गर्मी बनी रही। हालांकि हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों...