हाथरस, मई 10 -- हाथरस। मौसम के पल-पल करवट बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज अलग-अलग दिखाई दिया। सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली तो दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहाना बना रहा। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलीं। बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज अलग बना हुआ है। कभी आंधी और बारिश होने से लोगों को गर्मी के सितम से राहत मिल रही है तो दिन में तेज धूप खिलने से गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- पसीने छुड़ाने लगी तीखी धूप, तपिश से हाल-बेहाल शनिवार को भी सुबह से ही मौसम साफ बना रहा। सूर्य देव ने दर्शन दिए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप के तेवर तल्ख हो गए। दोपहर में धूप की तल्खी से लोग खासे परेशान रहे। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.