प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो रोना पीटना मच गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और आर्थिक मदद व बेटों को नगर पंचायत में नौकरी देने की मांग करने लगे। पुलिसवालों ने मदद का आश्वासन देते हुए किसी तरह परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मनाया। अंतू थानाक्षेत्र के शुकुलपुर में 42 वर्षीय विनोद शुक्ल ने नशे की हालत में अपने पिता जगदंबा प्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। गैरइरादान हत्या में उसे जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार सुबह जेल में विनोद की तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक जहां पर डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी है। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। यह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.