फतेहपुर, फरवरी 26 -- खागा। होली और रमजान के मद्देनजर नगर की कोतवाली परिसर में गुरूवार को पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने नागरिकों व व्यापारियों के सुझाव मांगे। जिस पर कहा गया कि दोपहर दो बजे के बाद रंग न डाला जाए ताकि लोगों को एक दूसरे के घरों में जाकर होली मिलन में दिक्कत न हो। इसके अलावा लोगों ने कुछ अन्य सुझाव भी दिए। कोतवाल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ त्योहार को मनाया जाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल ने भी अपने विचार रखे। किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की नसी...