दोपहर तक स्थिर, फिर बढ़ने लगा सरयू नदी का जलस्तर
मऊ, अगस्त 13 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर दोपहर तक स्थिर रहने के बाद फिर बढ़ने लगा। शुक्रवार शाम चार बजे 69.40 मीटर हो गया। यह खतरे के निशान से 50 सेमी नीचे है।
नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव होने से नईबाजार के सरहरा पुरवे से लेकर धनौली रामपुर गांव के सामने तक रुक-रुककर कटान हो रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने एवं घटने के कारण ग्रामीणों में लगातार बाढ़ की आशंका बनी हुई है। नेपाल के गिरजा बैराज से फिर से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से सरयू नदी के जलस्तर में दोबारा तेजी से ऊफान आने लगा है।
जलस्तर की स्थिति सरयू नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गुरुवार को नदी का जलस्तर घटकर 69.36 मीटर पर था, जो शुक्रवार की दोपहर तक उसी पर स्थिर रहा। लेकिन शाम चार बजे 4 सेमी बढ़कर 69.40 मीटर पर पहुंच गया, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.