दोपहर तक समर्थ पोर्टल ने रुलाया, शाम तक 43 सौ प्रवेश
मेरठ, अगस्त 18 -- मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल के प्रथम वर्ष पाठ्यक्रमों में सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन समर्थ पोर्टल की रफ्तार सुस्त रही। हालांकि दोपहर बाद प्रवेश प्रक्रिया ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी और शाम तक 43 सौ प्रवेश पोर्टल पर कंफर्म हो गए। पहली मेरिट से प्रवेश का कल अंतिम दिन रहेगा। छात्रों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक समर्थ पोर्टल का सर्वर डाउन रहा और लॉगइन नहीं हुआ। दोपहर बाद पोर्टल से ऑफर लेटर देखे जा सके। इसके बाद छात्र कैंपस एवं कॉलेज पहुंचे और प्रवेश प्रक्रिया पूरी की। प्रवेश समन्वयक प्रो.भूपेंद्र सिंह के अनुसार सोमवार शाम तक 43 सौ प्रवेश ऑनलाइन कंफर्म हुए हैं। पोर्टल में कुछ दिक्कतें आने से कुछ समय के लिए छात्र लॉगइन नहीं कर सके थे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.