हाथरस, मार्च 23 -- हाथरस। देश के पहाड़ी राज्यों में बिना मौसम हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को एक बार फिर से मौसक का मिजाज बिगड़ गया। सुबह से ही आसमान में बारिश के घने काले बादल लदे खड़े रहे। दोपहर 12 बजे तक रिमझिम बारिश का सिलसिला बना रहा। हालांकि, दोपहर बाद मौसम खुले गया और तेज और चटकदार धूप खिली। अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम के बिगड़ने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को मौसम गड़बड़ दिखाई दिया। सुबह से ही आसमान में घने काले बारिश के बादल छाए रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.