लखनऊ, अप्रैल 21 -- सहालग की वजह से पेट्रोल पम्पों पर भीड़ की स्थिति मंगलवार की दोपहर तक ट्रांस गोमती क्षेत्र में बनी रही। दोपहर बाद वाहनों की संख्या कम होने लगी। देर शाम तक ज्यादातर पम्पों पर सन्नाटा दिखने लगा। पेट्रोल पम्प संचालकों के अनुसार अयोध्या रोड, सीतापुर रोड, कुर्सी रोड की ओर बड़ी संख्या में मैरिज लॉन, बैंक्वेट हॉल हैं। मंगलवार को भी विवाह समारोहों की संख्या काफी अधिक रही। इनमें बाहर से भी कई वाहन आए। ऐसे में पेट्रोल पम्पों पर वाहनों की संख्या जो सोमवार की शाम से बढ़ी, वह सिलसिला दोपहर तक बना रहा। यह भी पढ़ें- सीएनजी गैस के लिए लग रही 500 मीटर लंबी लाइन यह भी पढ़ें- लग्न के बीच भीषण जाम से कराह उठे जिले के लोग यह भी पढ़ें- सहालग में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.