बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- जिले में शुक्रवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया, हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शाम के समय बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते गर्मी का असर तो कम हो गया, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी। बारिश के चलते खेतों में गेहूं की पकी और कटी हुई फसल पड़ी है। जिसे बारिश से नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाला एक सप्ताह किसानों के लिए भारी पड़ सकता है। आसमान में बादलों की बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही तपिश के बीच शुक्रवार को बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.