दोपहर तक जलती स्ट्रीट लाइटों से बिजली की बर्बादी, बढ़ रहा नुकसान
हाजीपुर, अप्रैल 17 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र शहर के एसडीओ रोड सहित अन्य क्षेत्र में दिन के उजाले में भी स्ट्रीट लाइट जलते रहने का मामला गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। दोपहर करीब 12 बजे ली गई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि सड़क किनारे लगी कई स्ट्रीट लाइटें बेवजह जल रही हैं। इस समय इनका कोई उपयोग नहीं है। शहर के गांधीनगर, मछुआ टोली, नखास रोड, तंगौल, थाना चौक, अस्पताल रोड, गुदड़ी बाजार, राजेन्द्र चौक, सिनेमा रोड, पोखरा मोहल्ला, नगर परिषद रोड सहित अन्य मोहल्ले में दिन में स्ट्रीट लाइट जलती रहती है। इस ओर न तो स्थानीय लोग का ध्यान है और न ही नगर परिषद् के कर्मियों का। यह भी पढ़ें- रात में जलने वाली रोड लाइटें जलती हैं दिन में स्ट्रीट लाइट दिन भर जलती रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से जारी है। दिन में स्ट्रीट लाइट का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.