बहराइच, जुलाई 2 -- बहराइच,संवाददाता। तराई में मानसून के सक्रिय होने के बावजूद उमस भरी गर्मी बुधवार को दोपहर तक बेहाल किया। दोपहर बाद आसमान में काले-बादल उमड़ते रहे। पछुआ हवाओं के साथ कुछ जगहों पर फुहारे तो कई जगहों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालाकि दिन का तापमान लुढ़का लेकिन रात के पारे में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रिकार्ड की गई है। तराई में पिछले तीन दिनों से मानसूनी बारिश हो रही है। रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान पर असर पड़ा है। 43 डिग्री सेल्सियस से पारा लुढ़ककर बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, उमस से राहत इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालाकि दोपहर तक उमस से लोग परेशान रहे। जबकि दिन के सापेक्ष रात का पारा एक डिग्री बढ़कर 25 डिग्री...