दोपहर तक उमस भरी गर्मी, फिर तेज हवाओं के साथ हुई बरसात
संतकबीरनगर, जून 23 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। सोमवार की सुबह गर्मी और बढ़ गई। दोपहर 12 बजे तक चटख धूप और तेज हवाओं के कारण लोग परेशान हो गए। लेकिन एक बजे बचानक से मौसम ने करवट बदला। बदली छा गई। उसके बाद तेजहवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि जिला मुख्यालय पर कम बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्र के कई कस्बों में झमाझम हुई बारिश ने सभी के चेहरों पर खुशी ला दिया।
गर्मी से परेशानी इन दिनों पड़ रही तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। तपती दोपहरी में सड़कें सूनी पड़ जा रही हैं। दिन में लू के थपेड़ों ने जन जीवन पूरी तरह से बेहाल कर दिया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान की अधिकता के चलते स्किन झुलस जा रही थी। लेकिन अचानक बदले मौसम ने सभी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.