सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मौसम रह-रह कर खराब होने से जनजीवन प्रभावित रह रहा है। बुधवार को आसमान में बादलों का डेरा रहा। हवा भी चल रही थी इससे ठंड काफी अधिक बढ़ गई थी। दोपहर बाद सूरज का दर्शन जरूर हुआ लेकिन किसी के शरीर से गर्म कपड़े नहीं उतरे। गलन भरी ठंड से सुबह में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत हुई। क्लास में पहुंचने के बाद भी ठंड उन्हें सताती रही। जिले में मौसम का मिजाज सुधर नहीं रहा है। तीन दिन तक कोहरे का कोहराम रहा। बुधवार को कोहरे की दस्तक देखने को नहीं मिली। आसमान में बादलों का डेरा रहा इससे किसानों में इस बात का डर था कि अगर बारिश हुई तो गेहूं, सरसों की फसल प्रभावित हो सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बारिश की बूंदें भी नहीं पड़ीं। दोपहर बाद करीब एक बजे सूरज का दर्शन हो गया। सूरज निकलते ही हर किसी ने ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.