आदित्यपुर, मार्च 26 -- गम्हरिया, संवाददाता। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गम्हरिया स्थित बांकापाड़ा बस्ती निवासी नरेश महतो का लापता पुत्र कंचन कुमार महतो नेंगटासाई से बरामद हो गया। उसके अचानक लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। परिजनों को देर शाम सूचना मिली कि उनका पुत्र नेगटासाईं गांव में है। इसके बाद परिजन वहां से उसे वापस ले आए। बताया गया कि कंचन कुमार गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के चौथी कक्षा का छात्र है। उसके परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर कंचन घर में ही था। कुछ देर बाद वह खेलने चला गया। काफी देर बाद भी जब कंचन घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने लगे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसी बीच देर शाम सूचना मिली कि कंचन नेगटासाईं गांव में आमबगान के पास है। इसके बाद परिजन नेगटासाईं गए और कंचन को सकुशल घर लाए। परिजनों ने बताया कि बीते मंगलव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.