भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम परिसर स्थित सम्राट अशोक हॉल में लोगों की सहूलियत के लिए लगाए गए नक्शा और ट्रेड लाइसेंस शिविर में गुरुवार को सन्नाटा दिखा। गुरुवार को होली त्योहार के बाद कर्मियों की कमी की वजह से भी यह स्थिति थी। हालांकि शिविर के आसपास मौजूद अन्य कर्मियों ने बताया कि सुबह के वक्त शिविर में कर्मी बैठे हुए थे, वहीं लोगों के नहीं पहुंचने की वजह से कर्मी कुछ देर के लिए शिविर से निकले थे। ट्रेड लाइसेंस प्रभारी ने बताया कि शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है, शिविर में कर्मियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.