सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में सोमवार को दिनभर की भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली और कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया। जनपद में दोपहर में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोग परेशान दिखाई दे रहे थे। उमस के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर दिखे। बाजारों और सड़कों पर भी दोपहर के समय कम लोग दिखाई दे रहे थे। हालांकि शाम करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज आंधी चलनी शुरू हुई और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश ने कुछ ही मिनटों में मौसम को पूरी तरह बदल दिया। तापमान में गिरावट...