बोकारो, सितम्बर 26 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। बीएसएल और सेल स्तर पर वर्षों से लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन अब नए चरण में पहुंच गया है। कर्मचारी अपनी नाराजगी जताने के लिए भोजनावकाश तक का त्याग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- हॉट स्ट्रिप मिल व एचआरसीएफ में बीएकेएस का प्रदर्शन, लंबित मांगों पर प्रबंधन के खिलाफ जताया रोषप्रदर्शन का विवरण शनिवार को दूसरे चरण के चौथे दिन सीआरएम-3 विभाग के कर्मचारियों ने सीजीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नियमित कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सेल कॉर्पोरेट स्तर के 45 तथा बीएसएल स्तर के 60 से अधिक लंबित ...