बगहा, अगस्त 16 -- बगहा नगर प्रतिनिधि फिट इंडिया मूवमेंट व हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एसएसबी 65वीं वाहिनी की ओर से रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली गई। रैली सीमा चौकी मटीरिया से गोवर्धना तक आयोजित की गई। इसमें एसएसबी जवानों के साथ स्थानीय पुलिसकर्मी, ग्रामीण और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- दोन क्षेत्र के मटीरिया से गोवर्धना तक निकली रैली, जवानों के साथरैली में सहभागिता रैली में 65वीं वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट पंकज शर्मा और सहायक कमांडेंट राहुल कुमार मौजूद रहे। वहीं गोवर्धना थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिसकर्मियों ने भी सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के ना...