महोबा, जुलाई 20 -- महोबा, संवाददाता। दोनों हाथ गंवाने के बाद भी जयवेंद्र उर्फ विक्की की हालत गंभीर बनी हुई है। चोटों के कारण एक पैर में संक्रमण फैलने से उसके भी कटने का खतरा बढ़ गया है। इलाज में लगी डॉक्टरों की टीम ने अगले दो से तीन दिन अहम बताए हैं। वहीं, घटना के पांच दिन बाद भी नामजद भाजयुमो नेता पुलिस की पकड़ से दूर है।

भाई की स्थिति भाई लकी ने बताया कि विक्की की हालत में कोई विशेष सुधार नहीं है। उसके दोनों हाथ कटने के बाद अब पैरों को बचाने में डॉक्टरों की टीम लगी है। चोट लगने के कारण एक पैर में अधिक संक्रमण फैला गया है। डॉक्टरों ने बताया कि अगला हफ्ता काफी अहम है। लकी ने बताया कि एक हाथ तो तुरंत की काट दिया गया था ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। दूसरे हाथ को जोड़ने के हरसंभव प्रयास किए गए लेकिन वह जुड़ न सका और डॉक्टरों ने उसे भी ...